वर्ल्ड पीस डे के अवसर पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता प्रेम रावत शांति का संदेश देंगे। यूथ पीस फाउंडेशन ने इसके लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया है। बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में शांति के अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
राज विद्या केंद्र और यूथ पीस फाउंडेशन के तत्वावधान में 21 सितंबर को पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यूथ पीस फाउंडेशन के पंकज ठाकुर ने बताया कि 21 सिंतबर को वर्ल्ड पीस डे के अवसर पर शाम चार बजे से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी।
शाम चार बजे बन्नू स्कूल से मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन मैदान तक पीस वॉक आयोजित की जाएगी। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में शांति के दूत कहलाने वाले प्रेम रावत से संबंधित ऑडियो, वीडियो और साहित्य का संदेश देती प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। शाम छह बजे से स्थानीय बैंड की प्रस्तुति होगी।
शाम सात बजे मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा, जब प्रेम रावत वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से शांति का संदेश देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। शांति मार्च का संचालन रिटायर्ड मेजर जनरल चंदर नंदनवानी करेंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, ओएनजीसी के निदेशक प्रीता पंत, बन्नू सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अध्यक्ष हरीश विरमानी, अजय पुंडीर, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कैप्टन अमित गुप्ता, विधायक राजकुमार, ओएनजीसी के रिटायर्ड जीएम अनूप कौल, सुशील चौधरी, जेल अधीक्षक महेंद्र ग्वाल, अजय खत्री, नीलम रावत, वीना शर्मा, कर्नल मनोज गुप्ता, कर्नल पुंडीर, अनूप सिंह, हरचरण सिंह, राजीव रैकी समेत शहर के हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9897477145 पर संपर्क कर सकते हैं।