फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

Sun, 27 Aug 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Doon medical college
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार में लापरवाही बरती, जिससे महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लाने के एक घंटे बाद भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सात बजकर पांच मिनट पर महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया था।

रामपुर, रुड़की निवासी अफसर अली ने बताया कि उनकी पत्नी नाहिद (27 वर्ष) पिछले चार दिनों से बीमार थी। तबीयत अधिक खराब होने पर उपचार के लिए पत्नी को शनिवार को रुड़की के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि शाम छह बजे वह अपनी पत्नी को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू नहीं किया। करीब एक घंटे बाद पत्नी का उपचार शुरू हो पाया।

इस बीच उसकी मौत हो गई। इसी दौरान अस्पताल में किसी मरीज को देखने पहुंचे राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार, पार्र्षद मीना बिष्ट, रेखा, रेशमा आदि ने भी महिला के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अस्पताल की स्थिति नहीं सुधरी तो वह इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि सात बजकर पांच मिनट पर महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद तत्काल उसका उपचार शुरू कर दिया गया। उपचार के दौरान लगभग आठ बजे महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला गंभीर बीमार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें