अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य की जांच कराने आई एक गर्भवती महिला को अस्पताल के फार्मेसिस्ट ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
मामला बुधवार की सुबह का है। पहले तो लाज के चलते महिला खामोश रही लेकिन जब रहा नहीं गया तो बृहस्पतिवार को उसने गांव के लोगों के साथ थाने जाकर आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।
आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने के पास प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया था।