फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मानसून से पहले खूब बरस रहे मेघ

Sun, 21 Jun 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अभी मानसून ने भले ही दस्तक न दी हो, लेकिन 24 घंटे में प्रदेशभर में खूब मेघ बरस रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह हरिद्वार में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश से लक्सर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और चार राहत चौकियां भी बना दी गई हैं।

उधर, राजधानी देहरादून में भी रविवार को सुबह से घने बादल छाए रहे। सर्द हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत का अहसास हुआ। प्री मानसून की इस बरसात में सबसे ज्यादा बागेश्वर जिले में 52.5 मिमी, जबकि हरिद्वार में 46.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए दबाव से यह बारिश हो रही है। इस कड़ी में रविवार को भी प्रदेशभर में बारिश होगी, जबकि कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में ज्यादा बरसा पानी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह 8:30 बजे तक देहरादून में 33.7 मिमी, पौड़ी में 32.5 मिमी, ऊधमसिंह नगर में 23.7 मिमी, उत्तरकाशी में 22.6 मिमी, टिहरी में 17.1 मिमी, पिथौरागढ़ में 14.4 मिमी, रुद्रप्रयाग में 13.3 मिमी, चंपावत में 11 मिमी, चमोली में 9.7 मिमी, अल्मोड़ा में 2.3 मिमी और नैनीताल में 2 मिमी बारिश हुई। राजधानी देहरादून में सुबह 8:30 बजे के बाद शाम 5:30 बजे तक एक मिमी और टिहरी में 1.1 मिमी बारिश हुई।

चारधाम यात्रा पर रहें सतर्क
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए भी यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से जारी चारधाम अलर्ट के मुताबिक बद्रीनाथ में आगामी 24 जून तक बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

केदारनाथ में भी 24 जून तक बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब में भी आगामी 24 जून तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर जाने वाले यात्रियों को रेनकोट, छाता और जैकेट साथ ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मानसून की घोषणा अभी नहीं
मानसून की घोषणा अभी नहीं की जा सकती है। प्रदेशभर में अभी बंगाल की खाड़ी में आए दबाव का असर नजर आ रहा है। यह असर राजस्थान और पंजाब में भी है। इस वजह से बारिश हो रही है। मानसून के जैसे ही संकेत मिलेंगे, घोषणा की जाएगी। फिलहाल आगामी दो से तीन दिन तक बारिश के आसार हैं।
- आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें