फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शादी से पहले जोड़े को करना होगा यह काम, तभी मिलेगी शादी की मजूंरी

Thu, 09 Mar 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आपने शादी के बाद लड़ाई झगड़े होने पर दंपत्त‌ि को काउंसल‌िंग के ल‌िए जाते तो कई बार देखा होगा, लेक‌िन एक शहर ऐसा भी है जहां शादी के पहले ही जोड़े की काउसल‌िंग करने की योजना तैयार की जा रही है। काउस‌ल‌िंग के बाद ही उन्हें शादी की मंजूरी म‌िलेगी।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं देहरादून के राज्य मह‌िला आयोग की। मह‌िलाओं को उनका हक द‌िलाने और र‌िश्तों को मजबूत करने की सीख देने के ल‌िए यहां एक नयी शुरुआत की गई है। आयोग ने प्री-मेर‌िटल काउंसल‌िंग की शुरुआत की है। 

आयोग के काउंसलर मुकुल शर्मा का कहना है क‌ि आयोग में हर शनिवार को यह काउंसलिंग आयाज‌ित होगी। जिसके लिए वह भी पहुंचेंगे।
 
वहीं आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने बताया क‌ि शादी करने से पहले सभी जोड़े एक बार यह काउंसलिंग अवश्य कराएं, इससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे और भव‌िष्य में उन्हें र‌िश्ता न‌िभाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें