फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पीआरडी आंदोलन में टकराव, ड्यूटी कर रहे दो जवानों के चेहरे पर पोती कालिख, 30 को करेंगे सीएम आवास कूच

Sat, 28 Nov 2026 10:55 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नियमित रोजगार और मानदेय की मांग को लेकर चल रहे पीआरडी जवानों के आंदोलन में अब विरोध की स्थिति विभाग के भीतर भी सामने आने लगी है। कार्य बहिष्कार में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों को संगठन के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान भी किया गया है।
विज्ञापन
साथियों के चेहरे पर पोती कालिख - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमित रोजगार और होमगार्ड के समान मानदेय व डीए की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों का विरोध अब अपने ही विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भी शुरू हो गया है। शनिवार को कार्य बहिष्कार के बावजूद ड्यूटी कर रहे दो पीआरडी जवानों को संगठन के लोगों ने पकड़ लिया और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। यह कार्रवाई खनन विभाग और खादी विभाग में ड्यूटी कर रहे जवानों के साथ की गई। संगठन ने इसे आंदोलन में साथ नहीं देने के विरोध का तरीका बताया है।
विज्ञापन


प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद तोमर ने बताया कि सभी जवानों से कार्य बहिष्कार में शामिल होने की अपील की गई थी। इसके बावजूद कुछ साथी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे और विभागों में ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग केवल कुछ जवानों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। मानदेय बढ़ोतरी, होमगार्ड की तर्ज पर डीए और सालभर रोजगार की मांग सभी के हित में है। इसके बावजूद कुछ साथी आंदोलन में सहयोग नहीं कर रहे थे। विरोध स्वरूप उनके चेहरे पर कालिख पोती गई।

विनोद तोमर के मुताबिक, संगठन की ओर से 21 नवंबर को ही सभी जिलों में कार्य बहिष्कार का पत्र भेज दिया गया था। इसके बाद भी कुछ जवान ड्यूटी पर जा रहे थे। संगठन का कहना है कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
 शुक्रवार को पीआरडी जवानों ने परेड ग्राउंड से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। मार्च तिब्बती मार्केट, दर्शनलाल चौक और घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। जवानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। धरना पहले की तरह जारी है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसे में आठ जिदंगियां खत्म:  मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा चालक, घर पहुंचने से चार किमी पहले ही थमा सफर

30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का एलान
आंदोलनकारियों ने 30 नवंबर को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करने का एलान किया है। संगठन के अनुसार, जवान वर्दी पहनकर लाठी-डंडों के साथ कूच करेंगे। उनका कहना है कि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जवान नियमित रोजगार के साथ साल में 365 दिन काम और होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय व डीए देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें