यहां अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने एनआरसी एवं सीएए कानून का समर्थन किया है। कहा कि उनका संगठन हिंदू हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।
तोगड़िया ने पत्रकारों की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आरके महाजन ने प्रदेश में संगठन की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कैंसर सर्जन हूं और ब्रिज बनाने जाऊंगा तो टूट जाएगा
कार्यकर्ता मिलन के बाद पत्रकार वार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका परिणाम छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में सामने आया है। मैं कैंसर का सर्जन हूं, ब्रिज बनाने जाऊंगा तो टूट जाएगा। पहली बार रिजर्व बैंक का गवर्नर ब्यूरो क्रेट है। महंगी शिक्षा पर तोगड़िया ने कहा कि अमेरिका का मॉडल चल रहा है, रोजगार केंद्रित शिक्षा एवं रोजगार केंद्रित इंडस्ट्रीज को खड़ा करना होगा।
गुजरात में एक कंपनी को 20 हजार करोड़ देकर सिर्फ एक हजार रोजगार मिल रहा है, जबकि स्माल इंडस्ट्रीज से इतने में दस लाख रोजगार मिल सकते हैं। आठ प्रतिशत जॉब लैस ग्रोथ की ओर देश चल रहा है जबकि पुराने तरीके से गिनती हो तो दो प्रतिशत ही होगी, एक प्रतिशत में एक करोड़ तो चार से छह प्रतिशत में चार-छह करोड़ रोजगार कम हो जाएगा।