शामिल हो रहे कई दिग्गज
सम्मेलन में विदेश में रह रहे अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई के गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनीता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ. एके काला आदि हैं। कई प्रवासी इससे पूर्व केंद्र सरकार की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट
https://pravasiuttarakhandi.uk.gov.in/en/program भी शुरू कर दी गई है।
विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी, हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। उनके पास ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, उद्यमशीलता का अनुभव है। सरकार चाहती है कि इस अनुभव से उत्तराखंड प्रवासी अपने प्रदेश और गांव का भी विकास करें। सरकार इस काम में हर संभव मदद देने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार प्रवासियों को अपने प्रदेशों के विकास में योगदान की प्रेरणा देते रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री