कहते हैं जज्बा हो तो हर असंभव कार्य आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है तीर्थनगरी के जीनियस प्रतीक यादव ने। मुंबई में 20 अक्तूबर को आयोजित इंडियन नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप के 10 इवेंट में उन्होंने सात गोल्ड मेडल अपने नाम किए। साथ ही चार नेशनल रिकार्ड भी ध्वस्त किए।
चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 20 वर्षीय प्रतीक पुत्र सत्यवान निवासी चौदहबीघा ने बताया कि नेशनल मेमोरी काउंसिल ऑफ इंडिया हर साल इंडियन नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप आयोजित करती है, जिसमें देशभर से स्मरणशक्ति वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं।
पढें, लो जी हम ले आए 60 रुपये किलो प्याज!
चैंपियनशिप में पांच मिनट अक्षर
वर्ष 2013-14 की प्रतियोगिता वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में आयोजित की गई। बकौल प्रतीक, चैंपियनशिप में पांच मिनट अक्षर, बाइनेरी नंबर, 10 मिनट कार्ड (ताश के पत्ते), पांच मिनट कार्ड, पांच नंबर, पांच मिनट शब्द, 15 मिनट नंबर, नाम और चेहरे, ध्वनि, पांच मिनट एतिहासिक घटनाओं के इवेंट होते हैं।
इन्हें देखने का प्रतिभागी को निश्चित समय दिया जाता है। उसके बाद इनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। बताया कि उन्होंने पांच मिनट कार्ड, पांच मिनट शब्द, 15 मिनट में शब्द, पांच मिनट में अक्षर में पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।
पढें, यादें शेषः मन्ना डे को मंच पर देख नहीं चढ़े मुकेश
क्या है खेल
याददाश्त रखने वाले इस खेल में प्रतिभागी को एक सीट पर कुछ अक्षर दिए जाते हैं और पांच मिनट बाद सीट उससे वापस लेकर पूछा जाता है कि सीट में क्रमवार कौन-कौन से अक्षर थे। सही उत्तर देने वाले को एक इवेंट का विजेता घोषित कर दिया जाता है। इसी तरह नाम और चेहरे समेत 10 इवेंट होते हैं।
पढें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित, कुर्की के निर्देश
दो सौ साल का कैलेंडर याद
स्मरण शक्ति में कुशाग्र प्रतीक को वर्ष 1900 से 2099 तक के कैलेंडर में किस महीने कौन सी तारीख है, उस दिन क्या वार है और त्योहार कब है सब याद है।
पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले
अब लंदन जाने की तैयारी
स्वामी विवेकानंद से प्रेरित प्रतीक अब 30 नवंबर को लंदन में आयोजित इंटरनेशनल मेमोरी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं। हल्द्वानी में एक इंजीनियरिंग कालेज में तृतीय वर्ष के छात्र प्रतीक ने बताया कि याददाश्त बढ़ाने के लिए वह पिछले एक साल से अभ्यास कर रहे हैं, उसी का परिणाम है कि उन्हें मुंबई में सफलता मिली।