फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन हाउस अरेस्ट, लंढौरा के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा

Tue, 07 Jun 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • बवाल के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे पूर्व विधायक
  • निवास पर समर्थकों का तांता, रोकथाम में जुटी पुलिस
  • सुबह से समझाने में लगे पुलिस प्रशासन के अफसर
  • प्रणव बोले, महापंचायत का फैसला जनता करेगी
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंढौरा में एक जून को हुए बवाल के बाद रविवार देर रात पहली बार भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की पहुंचे तो समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कहीं बवाल फिर तूल न पकड़ ले उसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चैंपियन के सरकारी आवासीय क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया।
विज्ञापन


लंढौरा जाने वाली सीमाएं भी सील कर दी। गहन चेकिंग के बाद एक-एक कर समर्थकों को उनसे मिलने भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने उनसे अपील की कि वह समर्थकों को एकत्रित न होने का अनुरोध करें। साथ ही उनसे भी लाव-लश्कर के साथ लंढौरा स्थित आवास में न जाने का अनुरोध किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो अधिकारी चलते बने।

पत्रकारवार्ता में चैंपियन ने बवाल के दिन अधिकारियों को किए एसएमएस दिखाए। आज (सात जून) होने वाली महापंचायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता इसका फैसला करेगी।
विज्ञापन

चैंपियन की आने की खबर से उड़े पुलिस के होश

प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
पिछले करीब चार दिन से मंद पड़ी लंढौरा बवाल की आग चैंपियन के आते ही एक बार फिर सुलग उठी। लक्सर-खानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सोमवार सुबह-सुबह उनके समर्थकों के रुड़की पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। आननफानन में पुलिस ने चैंपियन के रुड़की स्थिति सरकारी आवास के दोनों मार्गों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी। स्थानीय लोगों को छोड़कर सभी की चेकिंग की जा रही है।

उसके बाद एडीएम जीवन सिंह नग्लयाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूरी दीक्षित, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ रुड़की एसके सिंह उनके आवास पर पहुंचे और चैंपियन से अपील की कि वह अपने समर्थकों को आने से रोकें । लेकिन चैंपियन ने इससे हाथ खड़े कर दिए। थक-हारकर अधिकारी वहां से चलते बने।

कहीं चैंपियन अपने समर्थकों के साथ लंढौरा स्थिति अपने रंगमहल कूच न कर ले इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन लंढौरा जाने वाली सीमाएं भी सील कर दी। रुड़की स्थित सरकारी आवास में पत्रकारवार्ता में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने लंढौरा बवाल के लिए पूरी तरह मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

आरोपी मुख्यमंत्री के आवास में शरण लिए हुए हैं

प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
आरोप लगाया कि आज भी बवाल के मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के आवास में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि लंढौरा रियासत ने हमेशा मुस्लिमों भाइयों की सुरक्षा की है। लेकिन आज उन्हें हमारे खिलाफ खड़ा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लेकिन इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त हो
कुंवर प्रणव चैंपियन ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि आज मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं रह गया है। ऐसे में मुस्लिमों का दिया जाने वाले अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।

बोले डीएम
प्रणव चैंपियन यदि लंढौरा जाना चाहते हैं तो इसमें प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन क्षेत्र में धारा-144 लागू है। ऐसे में समर्थकों और दल-बल के साथ वहां नहीं जा सकते। क्षेत्र में दुबारा कानून व्यवस्था खराब करने वालों से समझौता नहीं किया जाएगा।
- हरबंस सिंह चुग, जिलाधिकारी हरिद्वार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें