फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जयकारों के बीच नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, सात को विराजेंगे चालदा महासू

Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- हनोल से डोरिया और हिमाचल के पश्मी से मशक गांव पहुंचे देव चिह्न, पुष्प व चावल की वर्षा से स्वागत
विज्ञापन

- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया गर्भगृह का शुद्धिकरण, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। जौनसार-बावर के मशक गांव में बृहस्पतिवार को आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और देवता के जयकारों के बीच चालदा महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हो गई। इससे पहले देव चिह्नों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पुष्प और चावल की वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
धार्मिक परंपराओं के तहत हनोल स्थित महासू देवता की प्रथम सिद्धपीठ से देव चिह्न डोरिया और हिमाचल प्रदेश के पश्मी से चालदा महासू देवता के देव चिह्न मशक गांव लाए गए। आगमन के बाद देव कारिंदों और पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर व गर्भगृह का विधिवत शुद्धिकरण कराया। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद देव चिह्नों को नवनिर्मित गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर चार भाई महासू देवता के शाठी बिल, बजीर दीवान सिंह राणा, स्याणा कुंवर सिंह चौहान, देव माली पातीराम बिजल्वाण, कांतिराम बिजल्वाण, पुजारी देवदत्त जोशी, राजेंद्र नौटियाल, राजा राम डोभाल और जितेंद्र सेमवाल कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार दशक बाद मशक पधारेंगे चालदा महासू
मशक खत के सदर स्याणा फतेह सिंह चौहान ने बताया कि करीब 40 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद चालदा महासू देवता की पालकी मशक गांव पहुंचने जा रही है। आगामी सात दिसंबर को देवता की पालकी नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होगी। इस ऐतिहासिक धार्मिक अवसर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। मंदिर परिसर में पालकी के भव्य स्वागत और आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें