फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची प्रदीप और तुषार की जोड़ी

Fri, 22 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टेनिस
विज्ञापन
उत्तरांचल टेनिस एकेडमी डालनवाला में चल रही ‘शांति टेनिस एकेडमी ओपन ऑल इंडिया पुरुष रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2016’ में उत्तराखंड के प्रदीप पंत और तुषार शर्मा की जोड़ी ने युगल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में इनका मुकाबला विलासीर खाते और वोहरि की जोड़ी से होगा। वहीं, एकल वर्ग के फाइनल में विलासीर खाते और सुनील ने जगह बनाई है।
विज्ञापन


गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग में विलासीखाते (हरियाणा) ने प्रदीप पंत (उत्तराखंड) को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सुनील मलिक (गुजरात) ने एकलव्य सिंह (झारखंड) को 6-4, 7-5 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। युगल वर्ग में पहला मुकाबला विलासीरखाते/वोहरि व उत्कर्ष भारद्वाज/ध्रुव पाल के बीच हुआ।

विलासीरखाते/वोहरि की जोड़ी ने उत्कर्ष भारद्वाज/ध्रुव पाल को 6-3, 6-2 के सेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे मुकाबले में प्रदीप पंत/तुषार शर्मा की जोड़ी ने प्रदीप देसवाल/एकलव्य सिंह को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें