फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल और इंटरनल से छूटे छात्रों को एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रैक्टिकल और इंटरनल से छूटे छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। सेमेस्टर परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करने के लिए अब तीन के बजाय ढाई घंटे ही मिलेंगेे। यह निर्णय शुक्रवार को हुई विवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए। समिति ने कॉलेजों की अनापत्ति के बाद परीक्षा केंद्रों में बदलाव के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
शिविर कार्यालय में परीक्षा समिति की बैठक कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए अब आधा घंटा कम समय दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के एक माह भीतर छात्र अंक परीक्षण के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, प्रैक्टिकल से छूटे छात्रों को विलंब शुल्क देने के बाद एक अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने कहा कि कई महाविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों ने आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों को शून्य अंक दिए हैं। इस पर परीक्षा समिति ने ऐसे छात्रों को दोबारा इंटरनल में शामिल होने का मौका देने पर सहमति दी है। बैठक में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डॉ. मोहन चंद्र नैनवाल, प्रो. कुमकुम रौतेला, प्रो. केएल बिष्ट, प्रो. एसएल भट्ट, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. हर्षवंती बिष्ट, मे.ज. (सेनि) ओपी सूरी, प्रो. अंजू अग्रवाल, डॉ. जीबी सेबेस्टियन आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

--
अनिवार्य होगी पर्यावरण की पढ़ाई
परीक्षा समिति की बैठक में स्नातक स्तर पर पर्यावरण की पढ़ाई अनिवार्य करने पर सहमति बनी। अब बीकॉम, बीएससी, गृह विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स में पर्यावरण अनिवार्य विषय के रूप में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें