फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में सफलता सिर्फ शुरुआत : राज्यपाल

विज्ञापन
राजभवन के सभागार में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, उच्चशिक्
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

यह सफलता की शुरुआतभर है। अभी लंबा रास्ता तय करना है। अभी से लक्ष्य तय कर मेहनत करनी होगी। माता-पिता को भी बच्चों में अच्छे संस्कार डालने चाहिए। ताकि बड़े होकर बच्चे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
ये बातें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित उत्तराखंड और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के मेधावियों के सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान राज्यपाल ने 30 मेधावियों के गवर्नर्स अवॉर्ड दिया और उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने दुर्गम के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दू करने के लिए व्यवस्था बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि दुर्गम के विद्यालयों में शिक्षक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि प्रत्येक शिक्षक अनिवार्य रूप से दुर्गम की सेवा करे। उन्होंने विद्यालयों में झूले लगाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस वर्ष से दून, श्रीनगर और द्वाराहाट में 50-50 बच्चों को इंजीनियरिंग की कोचिंग कराने की जानकारी दी। इसके अलावा विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए 14 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2020 तक श्रीनगर विधानसभा के प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध हो जाएगा। इस दौरान डॉ. रावत ने सरकारी आईआईटी और एनडीए में सफल छात्रों का ब्यौरा पेश किया। इसके अलावा पहले शिक्षा राज्य मंत्री रहे डॉ. भक्तदर्शन के नाम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को सम्मान देने की घोषणा की। इस दौरान डॉ. रावत ने कम संसाधनों के बावजूद अच्छा परिणाम देने वाले विद्या भारती के विद्यालय से सरकारी शिक्षकों को सीख लेने की बात भी कही। विद्यालयी शिक्षा सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुुंदरम ने कहा कि छात्रों को किसी बोर्ड की तुलना में खुद कमतर समझने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु, निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर, सीमा जौनसारी, हरीश चंद्र गौड़, भूपेंद्र नेगी, अधिकारी, मेधावी व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन मेधावियों का हुआ सम्मान
हाईस्कूल
अनंता सकलानी, अर्पित बड़थ्वाल, सुरभि गहतोड़ी
संस्कृत शिक्षा बोर्ड
पूर्व मध्यमा
विमल तिवारी, शुभम पांडे, रवि जोशी
उत्तर मध्यमा
अस्मिता, मनीष चंद्र द्विवेदी, प्रियांशु
सम्मानित हुए स्कूल
राइंका धुमाकोट पौड़ी, राइंका रातिर केटी बागेश्वर, राइंका कोचियर पौड़ी
इंटरमीडिएट के सम्मानित मेधावी
कॉमर्स बालिका वर्ग में काजल शर्मा, निकिता चौधरी, शृंखला चौधरी, अरशी मंसूनी, बालक वर्ग में राधाबल्लभ, मयंक सिंह, मयंक पुंडीर, विज्ञान बालिका वर्ग में शताक्षी तिवाड़ी, शीतल, दक्षता तिवारी, बालक वर्ग में सक्षम, हरीश सिंह बोरा, आशीष पुंडीर, मानविकी बालिका वर्ग में उन्नति रावत, वैशाली तोमर, आरती, अंकिता पंत और बालक वर्ग में दीक्षित चौहान, विवेक सैनी, दीपक सिंह गड़िया, अभिषेक सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें