फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षरणः आज हड़ताल में शामिल हो सकते हैं बिजली कर्मचारी

Thu, 12 Mar 2020 10:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार से उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल में भी शामिल हो सकते हैं। इसके चलते बिजली व्यवस्था चरमराने की संभावना बन गई है। हालांकि ऊर्जा निगम का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की कोई सूचना नहीं है। अगर, कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें, पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर है। अभी तक एसोसिएशन की ओर से बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से दूर रखा था, लेकिन आज से इन आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की गई है।

बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। इसमें जेई,एई, एक्शन आदि शामिल हैं। लिहाजा इनके हड़ताल में शामिल होने से बिजली व्यवस्था चरमराने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


हालांकि ऊर्जा निगम प्रबंधन कहना है कि बिजली व्यवस्था को किसी भी हालत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। एमडी यूपीसीएल बीसीके मिश्रा ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को बिजलीघरों पर तैनात किया जाएगा। बिजली व्यवस्था किसी भी हालत में बाधित नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें