फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन बैराज पॉवर प्लांट हुआ बंद, बिजली उत्पादन ठप

Sat, 01 Apr 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन पर रोक संबंधी हाईकोर्ट के आदेश से आसन बैराज के मेंटिनेंस का काम भी ठप हो गया है। दरअसल यहां मलबे को निकालने का काम चल रहा था, जिससे प्लांट सुचारू रूप से चलता रहे। 
विज्ञापन


मगर जिलाधिकारी ने इसे खनन की श्रेणी में मानते हुए रोक लगा दी। नतीजा बैराज से बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। इस पर ऊर्जा विभाग ने न्याय विभाग से मेंटिनेंस के तहत नहर की सफाई का खनन की श्रेणी में आने या न आने के बाबत राय मांगी है।

बीते दिनों हाईकोर्ट ने प्रदेश में खनन पर रोक लगा दी है। इस आदेश के अनुपालन में शासन की ओर से पूरे प्रदेश में जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के अलावा खनन विभाग आदि को प्रत्येक दशा में खनन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की जा रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इधर आसन बैराज में नदी काफी उथली होने के चलते पानी का प्रवाह कम हो गया, जिसके चलते कुछ समय से उसके मेंटिनेंस का काम किया जा रहा है। इसमें नदी को गहरा करने के अलावा बैराज में फंसे मलबे को बाहर निकाला जा रहा है। जिलाधिकारी की निगरानी के दौरान यह जानकारी भी उन्हें मिली। 

हाईकोर्ट के सख्त निर्णयों का हवाला देते हुए उन्होंने इस कार्य को खनन की श्रेणी में मानते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके चलते यहां लगाए गए 44 मेगावाट के पॉवर प्लांट को बंद करना पड़ा। 

मामले की जानकारी शासन को मिली तो प्रमुख सचिव ऊर्जा डा. उमाकांत पंवार ने जिलाधिकारी रविनाथ रामन से बात की और उन्हें बताया कि पावर प्लांट के मेंटिनेंस के कार्य में किसी प्रकार की खनन गतिविधि नहीं हो रही है।

​मगर जिलाधिकारी ने रोक हटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद शासन स्तर से न्याय विभाग की राय मांगी जा रही है। उसके बाद मेंटिनेंस की अनुमति के लिए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें