फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो दीवाली पर गुल रहेगी प्रदेश की 'बत्ती'

Thu, 17 Oct 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मी दीपावली पर प्रदेश की बत्ती गुल कर सकते हैं। विभिन्न मांगों पर वे आंदोलन की तैयारी में हैं। ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों के ये कर्मचारी जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने बताया कि सरकार और ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगमों के प्रबंधन आठ माह से उनकी मांगों को लेकर उदासीन बने हुए हैं।

पढें, 'मोदी की आंधी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू'

आंदोलन के लिए अलावा दूसरा विकल्प नहीं
त्रिपक्षीय समझौता होने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन के लिए अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बताया कि शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आंदोलन की रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश भर में लगभग तीन हजार से अधिक संविदा कर्मचारी तीनों निगमों में तैनात है। इनमें सबसे अधिक कर्मचारी ऊर्जा निगम में तैनात है, जिससे दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा जल विद्युत निगम में लगभग आठ सौ से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें