फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में फाल्ट, सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइन में फाल्ट आने से जौनसार बावर के 40 से अधिक गांवों में सोमवार को एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे करीब सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इससे पहले बीते शनिवार की शाम को भी लाइन में फाल्ट आने और ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी, जो रविवार रात नौ बजे बहाल हो सकी थी। वहीं, सोमवार की सुबह सात बजे साहिया-कालसी के बीच लाइन में जगह-जगह फाल्ट आ गया। इससे साहिया, अलसी, ककाड़ी, सकनी, नेवी, बुआरखेड़ा, पाटन, समाल्टा, दधोली, माटला, पानुवा, कनबुआ, उद्पाल्टा, खतासा, बोहरी, उपरोली, कोठा तारली, चंदऊ, नराया समेत 40 से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे इन गांव में बिजली उपकरण पूरी तरह से शोपीस बने रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से साहिया बाजार क्षेत्र में बैंकिंग और पोस्ट ऑफिस से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। स्थानीय निवासी बलजीत संवाई, प्रशांत भसीन, सिन्हा सिंह, अमर सिंह तोमर आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र में बंच केबल बिछाई, लेकिन इसके बाद भी लोगों को बिजली कटौती की मार से निजात नहीं मिल पा रहा है। आए दिन किसी न किसी कारण से क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसे बहाल करने में विभाग को लंबा समय लग जाता है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के एई अशोक कुमार ने बताया कि लाइन में जगह-जगह फाल्ट आ गया था। इस कारण आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें