फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का सात जनवरी से क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिशासी अभियंता के 40 पदों पर पदोन्नति की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति की मांग को लेकर सात जनवरी से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन का एलान किया है। एसोसिएशन ने यूपीसीएल प्रबंधन से अधिशासी अभियंता के 40 खाली पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने ज्ञापन के माध्यम से यूपीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया कि वर्षों के संघर्ष के बाद न्यायालय के आदेशानुसार जारी हुई वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है। पदोन्नत सहायक अभियंता की ओर से दायर अवमानना याचिका तीन जनवरी 2026 को खारिज हो चुकी है। अंतिम वरिष्ठता सूची व पात्रता प्राप्त होने के बावजूद सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन हमेशा से लंबित मांगों का समाधान करने के लिए वार्ता के पक्ष में रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद भी पदोन्नति नहीं की जा रही है। एसोसिएशन ने चेताया कि शीघ्र पदोन्नति के आदेश जारी नहीं किए जाते हैं तो सात जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें