देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी सहित आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली गुल रही।
पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी
शक्ति विहार, माजरा, निरंजनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी पांच घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन प्रभावित हुआ।
पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस
ऊर्जा निगम की ओर से माजरा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से शटडाउन लिया गया था। इसके अलावा शक्ति विहार और आसपास की कालोनियों में ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे।
पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप
इन्हें बदलने में रविवार को पांच घंटे से अधिक समय लग गया। इन क्षेत्रों में शाम साढ़े पांच बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई।
आज यहां गुल रहेगी बिजली
सोमवार को बंजारावाला में एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत के साथ कुछ और कार्य भी होने हैं। इस कारण सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।