फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने निकाले दून वासियों के पसीने

Sun, 19 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
राजधानी समेत प्रदेश की बड़ी आबादी को शनिवार को वीकेंड पर घंटों बिजली कटौती से जूझना पड़ा। कई जगह घंटों बिजली कटौती के कारण लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उमस और गर्मी में घरों और दफ्तरों में बैठे लोग बिजली गुल होने से पसीने से तर बतर परेशान रहे।
विज्ञापन


देहरादून शहर में दिलाराम फीडर पर सुबह साढ़े छह बजे तार टूट गया। इस वजह से 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से एक और ट्रांसफार्मर में भी ट्रिपिंग हुई और इस फीडर से जुड़े पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।

इसे दुरुस्त करने में करीब तीन घंटे का वक्त लग गया। कुछ देर बाद फिर मेन रिंग यूनिट में तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। यहां करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


हरिद्वार और ऋषिकेश में भी परेशानी
पिटकुल के रुड़की सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर पर आपातकालीन शट डाउन लेने के कारण रुड़की, मंगलौर, लक्सर और भगवानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े बारह बजे बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने में करीब तीन घंटे लग गए।

लंढौरा में भी करीब तीन घंटे बिजली कटौती हुई। बिना बिजली के लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। वहीं, ऋषिकेश और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे।

मनेरी भाली-प्रथम में कम उत्पादन
यूजेवीएनएल के मनेरी भाली-प्रथम (तिलोथ) विद्युत गृह की एक मशीन दोपहर 12.30 से लगभग ढाई घंटे तक मरम्मत के लिए बंद की गई। इस दौरान तिलोथ विद्युत गृह से 90 की जगह केवल 60 मेगावाट बिजली ही मिली।

रविवार को चीला जल विद्युत गृह सुबह सात से दोपहर एक बजे तक जरूरी कार्य के लिए बंद रहेगा। इस दौरान 86 मेगावाट बिजली उपलब्ध नहीं होगी। यूपीसीएल के प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि रविवार के लिए 11.50 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें