फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, बिजली कटौती से मिली कुछ राहत, यूपीसीएल एमडी ने की आमजन से सहयोग की अपील

Mon, 02 May 2022 01:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार को 45.47 मिलियन यूनिट की डिमांड थी, जिसके सापेक्ष उपलब्धता भी लगभग पूरी हो गई थी। लिहाजा, शाम छह बजे तक प्रदेश में कहीं भी कटौती नहीं की गई। हालांकि देर रात कुछ समय के लिए ग्रामीण और फर्नेश इंडस्ट्रीज में कटौती की गई।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम ने करवट बदली तो गर्मी से कुछ राहत मिली। इससे ऊर्जा निगम को भी कुछ राहत मिली है। निगम ने दावा किया है कि रविवार को शाम छह बजे तक कोई कटौती नहीं हुई। देर रात कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए ही कटौती की गई। सोमवार के लिए भी महज सवा मिलियन यूनिट की किल्लत है, जिसे यूपीसीएल रियल टाइम मार्केट से खरीदने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम प्रबंधन के मुताबिक, रविवार को 45.47 मिलियन यूनिट की डिमांड थी, जिसके सापेक्ष उपलब्धता भी लगभग पूरी हो गई थी। लिहाजा, शाम छह बजे तक प्रदेश में कहीं भी कटौती नहीं की गई। हालांकि देर रात कुछ समय के लिए ग्रामीण और फर्नेश इंडस्ट्रीज में कटौती की गई।

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, सोमवार को 46.24 मिलियन यूनिट की डिमांड अपेक्षित है। इसके सापेक्ष राज्य व केंद्र से 33 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी 12.78 मिलियन यूनिट में से यूपीसीएल ने करीब 12.07 मिलियन यूनिट बिजली खरीद ली है। करीब सवा मिलियन यूनिट की किल्लत हो सकती है। हालांकि यूपीसीएल इसे सोमवार को रियल टाइम मार्केट से पूरी करने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें...उम्मीद की मशाल:  दो हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का ऐसा तोहफा, हर जगह हो रही चर्चा, पिता की इच्छा भी की पूरी

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी उपभोक्ताओं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों से अपने घरों व कार्यालयों में बिजली की ज्यादा से ज्यादा बचत की अपील की है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में कटौती कम की जा रही है। लेकिन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली महंगी और उपलब्धता कम होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें