फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में बिजली संकट, कटौती बढ़ी...5.5 करोड़ यूनिट से ऊपर चल रही है मांग

Fri, 16 Jun 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही कोटद्वार, हल्द्वानी से लेकर काशीपुर तक बिजली कटौती हुई। हालांकि अभी कटौती की आंच से उद्योग बचे हुए हैं लेकिन फर्नेश इंडस्ट्री में भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बिजली संकट बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही छोटे कस्बों में भी बृहस्पतिवार को बिजली कटौती की गई। शुक्रवार के लिए यूपीसीएल ने बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट से भी ऊपर आंकी है। प्रदेश में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे ही बिजली की मांग भी बेकाबू होती जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से गर्मी के बीच बिजली की मांग रिकॉर्ड 5.4 करोड़ यूनिट तक रही।

विज्ञापन


दोपहर और शाम को यूपीसीएल को बाजार से अपेक्षाकृत कम बिजली मिली, जिसकी वजह से दो से चार घंटे तक कटौती करनी पड़ी। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही कोटद्वार, हल्द्वानी से लेकर काशीपुर तक बिजली कटौती हुई। हालांकि अभी कटौती की आंच से उद्योग बचे हुए हैं लेकिन फर्नेश इंडस्ट्री में भी कटौती की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023: गुरु गौरांग दास पहुंचेंगे देहरादून, देवभूमि के विकास के साथ अध्यात्म पर भी होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, शुक्रवार को बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर सकती है। शॉर्ट टर्म टेंडर के अलावा रियल टाइम मार्केट से भी बिजली खरीदने की कोशिश की जा रही है। मांग के सापेक्ष अभी 5 करोड़ यूनिट तक बिजली तो उपलब्ध है। बाकी बिजली बाजार से खरीदने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक पांच घंटे तक की कटौती दर्ज की गई। गर्मी के बीच बिजली न आने की वजह से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें