फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: बिना शटडाउन पोल पर चढ़ा ऊर्जा निगम का श्रमिक, करंट लगने से मौत, सेफ्टी बेल्ट के सहारे लटका रहा शव

Sat, 25 Jul 2026 05:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार


नैनीडांडा ब्लाॅक के चमाड़ा तल्ला गांव में शिकायत दूर करने के दौरान हुआ हादसा, सेफ्टी बेल्ट के सहारे काफी देर तक पोल पर लटका रहा शव
विज्ञापन
बिजली पोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार नैनीडांडा ब्लॉक के चमाड़ा तल्ला गांव में शनिवार को बिजली लाइन की शिकायत दूर करने के दौरान ऊर्जा निगम के एक संविदा श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़े श्रमिक को तेज करंट लग गया। सेफ्टी बेल्ट बंधी होने के कारण उसका शव काफी देर तक पोल पर ही लटका रहा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शटडाउन लेने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर कृष्णकांत ने बताया कि चमाड़ा तल्ला गांव में एक उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण करने के लिए ठेकेदार के अधीन कार्यरत श्रमिक विदुर (30) पुत्र कृपाल सिंह, निवासी नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) मौके पर पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रमिक ने बिना शटडाउन लिए ही सेफ्टी बेल्ट लगाकर बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन की खराबी दूर करने का प्रयास किया। काम शुरू करते ही वह करंट की चपेट में आ गया और बेल्ट बंधी होने से पोल पर ही लटक गया।

ये भी पढे़ं...Badrinath Temple:  चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना की सूचना पर जेई कृष्णकांत और धुमाकोट थानाध्यक्ष सुनील पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले लाइन का शटडाउन लिया गया, इसके बाद शव को सुरक्षित नीचे उतारकर सड़क तक लाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें