फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर बैंक ठगी मामला: राज्यों से समन्वय के लिए एसएसपी एसटीफ नोडल नियुक्त

Tue, 29 Jun 2021 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों देश में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया था। यह ठगी पॉवर बैंक नाम की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में राज्यों से समन्वय स्थापित करने को डीजीपी ने पुलिस मुखिया को पत्र लिखा है। राज्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


बता दें, पिछले दिनों देश में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया था। यह ठगी पॉवर बैंक नाम की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की गई थी। ठगों ने लोगों को 15 दिन में धन दोगुना करने का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प लिया था। इस मामले में उत्तराखंड, दिल्ली, बंगलूरू आदि राज्यों की पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अकेले उत्तराखंड एसटीएफ पांच करोड़ रुपये से अधिक की रकम विभिन्न खातों में जमा करा चुकी है। 

पावर बैंक ठगी मामला : फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर को देहरादून लाई एसटीएफ, कईयों में डायरेक्टर है आरोपी
विज्ञापन


इस तरह की घटनाएं देश के लगभग सभी राज्यों में हुई हैं, लेकिन कार्रवाई अभी छह-सात प्रदेशों में ही की गई है। ऐसे में डीजीपी ने इन प्रदेशों को उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से की गई अब तक की कार्रवाई को बताया है। साथ ही पत्र लिखकर उनके यहां हुई कार्रवाई की जानकारी को साझा करने का आग्रह भी किया है।

इस काम के लिए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीजीपी के मुताबिक यदि सभी राज्यों की पुलिस एक साथ मिलकर काम करेगी तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अब तक इस मामले में विदेशी लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं। कार्रवाई के लिए इंटरपोल को भी पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी उत्तराखंड की ओर से राज्यों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई भी साझा की है। साथ ही एसएसपी एसटीएफ को समन्वय स्थापित करने को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- एडीजी अभिनव कुमार, प्रवक्ता, उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें