फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रदेश में बनाई जाएगी पोल्ट्री वैली, चकराता में मिली योजना को सफलता, 41 आंचल कैफे भी खोले जाएंगे

Fri, 18 Nov 2022 03:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिव पशुपालन एवं दुग्ध विकास डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने परियोजना निदेशकों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आंचल कैफे खोले जाएंगे। जहां पर लोगों से दूध व अन्य उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार गोट वैली के बाद राज्य में पोल्ट्री वैली योजना शुरू करने जा रही है। एक साल पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चकराता में पोल्ट्री वैली बनाई थी। जिसमें सफलता मिलने पर अब अन्य जिलों में पोल्ट्री वैली बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में आंचल कैफे स्थापित किए जाएंगे। 25 नवंबर को आंचल कैफे व पोल्ट्री वैली की शुरुआत की जाएगी। सचिव पशुपालन एवं दुग्ध विकास डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने परियोजना निदेशकों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आंचल कैफे खोले जाएंगे। जहां पर लोगों से दूध व अन्य उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को आंचल कैफे और पोल्ट्री वैली की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंचल कैफे के लिए 41 स्थानों का चयन किया गया है। आंचल कैफे में दूध के अलावा शेक, आइसक्रीम, पिज्जा, दूध से बने उत्पाद कैफे में मिलेंगे। कैफे से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे। साथ ही किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। 

ये भी पढ़ें...छात्रसंघ चुनाव: काउंटिंग के बाद समर्थक के पिता की पिटाई से हंगामा, कोतवाली पहुंची महिलाएं, हिरासत में दो छात्र
विज्ञापन


परियोजना निदेशक डेयरी जयदीप अरोड़ा ने बताया कि देहरादून के घंटाघर में एमडीडीए कांपलेक्स में आंचल कैफे तैयार कर दिया है। अन्य स्थानों पर भी कैफे खोलने की तैयारियां चल रही हैं। नोडल अधिकारी आनंद शुक्ल ने बताया कि चकराता में एक साल पहले पोल्ट्री वैली खोली थी। जिसकी सफलता के बाद अन्य स्थानों पर भी पोल्ट्री वैली बनाई जाएगी। बैठक में उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के सीईओ डॉ. अविनाश आनंद, अल्पना हल्दिया, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें