फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फर्जी आईडी बना फोस्ट किए अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। साइबर ठगों ने एक युवती की फर्जी फेसबुक मैसेंजर की आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। इसके बाद इन फोटो को परिचितों को भेजने का डर दिखाकर उससे पैसे भी मांगे। मामले में साइबर थाने ने जांच की और अब कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने साइबर थाने को बताया कि वह काफी दिनों से फेसबुक चलाती है। पिछले दिनों उसके नाम से एक और आईडी बनाई गई थी। मैसेंजर पर बनाई गई आईडी पर अश्लील फोटो भेजकर चैट की गई। इससे उसके मित्र मंडल के लोगों को भी पता चला तो उसे बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। बीते दिनों आईडी बनाने वाले का मैसेज आया कि वह यह सब फोटो उसके परिजनों को भेज देगा। इसकी एवज में उसे रुपये चाहिए, लेकिन युवती इससे पहले ही समझ गई कि उसके साथ ठगों ने यह किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रितेश साह ने बताया कि साइबर थाने से आई जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें