अब लोन लेने के लिए बैंकों पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यह विभाग बैंकों की ही तरह सभी तरह के लोन देगा। तो देर किस बात की, पढ़िए कैसे करें आवेदन..
सदियों से चिट्टी-पत्री बांटने वाले डाक विभाग ने अब बैंकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। डाक विभाग अब बैंकों की तर्ज पर सभी तरह के खाते खोलने के साथ ही बैंकों की सहमति पर लोगों को ऋण भी देगा।
भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) नाम से देशभर में बैंकिंग सुविधा शुरू की गई है। कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी ये बैंक खुलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2018 तक यहां भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
इन बैंकों में जमा, निकासी, बचत खाता, करंट अकाउंट, ड्राफ्ट, चेक आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। जिले के अन्य डाकघर भी इस बैंक से लिंक होंगे। अन्य बैंकों के चेक, ड्राफ्ट आदि भी यहां जमा किए जा सकेंगे। बैंक में जमा और निकासी की सीमा एक लाख रुपये तक ही होगी।