फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से जारी की जाए दशमोत्तर छात्रवृत्ति

विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग के बाहर प्रदर्शन करते एवीबीपी संगठन के सदस्य।
विज्ञापन
देहरादून। शैक्षिक सत्र 2018-19 खत्म हो जाने के बावजूद छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति का भुगतान न होने पर एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के छात्रों ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र छात्रवृत्ति जारी नहीं होने पर समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अंकित रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र बृहस्पतिवार को सर्वे चौक स्थित समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे थे। छात्रों का कहना है कि सत्र खत्म हो चुका है, कॉलेज प्रबंधन छात्रों से फीस मांग रहे हैं। फीस का भुगतान न होने पर अगले सत्र में प्रवेश न देने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पर संकट मंडराने लगा है। इसके बाद छात्र जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत के कक्ष में पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने वर्ष 2017-18 की छात्रवृत्ति भी पूरी नहीं मिलने का आरोप लगाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। ज्ञापन सौंपने वालों में चमन सिंह तोमर, रितेश तोमर, राजवीर, संजय, अजय, हिमानी, मुनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें