फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला रोकने को रेलवे में बना दिया नया पद

Sun, 29 Mar 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर तबादला रुकवाने का खेल चल रहा है। हद तो तब हो गई जब तबादले की जद में आए एक अधिकारी के लिए यहां नया पद सृजित कर दिया गया।
विज्ञापन


दून स्टेशन पर कुछ कर्मी और अधिकारी कई सालों से जमे हैं। दिसंबर 2014 में सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (एकाउंट) सुनील कुमार बलूनी की मौत के बाद इस पर सवाल भी उठे थे। सूत्रों के अनुसार, तब रेलवे ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार की थी, जो लंबे समय से यहां पर अहम पदों पर जमे हुए हैं।

कुछ दिन पहले दून स्टेशन से एक अधिकारी का तबादला होना लगभग तय था। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि अधिकारी ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए तबादला रुकवा दिया। बाकायदा उसके लिए एक नया पद सृजित कर दिया गया। उन्हें एक ऐसे सेक्शन का प्रमुख बना दिया गया, जिसका दून स्टेशन पर खास औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन


रेलकर्मियों का कहना है कि ये अधिकारी पिछले 10 साल से अधिक समय से दून स्टेशन पर ही जमा है। लेकिन जब भी तबादले की बात आती है तो वह इसे रुकवाने में लग जाता है।
विज्ञापन


या कुछ महीने दूसरी जगह जाकर फिर से वापस दून स्टेशन तबादला करा लेता है। डीआरएम सुधीर अग्रवाल ने बताया कि  मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तबादले नियम के तहत ही होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें