फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: धामी सरकार में अब प्रशासनिक फेरबदल की संभावना, वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में हो सकता है बदलाव

Sat, 05 Apr 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धामी सरकार में अब इसी माह प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके विभागों का आवंटन अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों को दिया जा सकता है। तीन प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम शासन में तैनात हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासनिक व्यवस्था के नए मुखिया की तैनाती के बाद अब धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। शासन में तैनात वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभारों में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री इसी महीने प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दे सकते हैं। इस फेरबदल में कुछ जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।

विज्ञापन


नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही धामी सरकार अब प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देगी। वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके विभागों का आवंटन अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों को दिया जा सकता है। तीन प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम शासन में तैनात हैं।

बर्धन के सीएस बनने से खाली हुए उनके प्रमुख प्रभारों का बंटवारा इन तीनों प्रमुख सचिवों के बीच हो सकता है। इनके अलावा शासन में तैनात सचिवों को भी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। अपर सचिव से सचिव पद पदोन्नत हुए उन नौकरशाहों को कुछ प्रमुख विभाग मिल सकते हैं, जो अभी एक या दो प्रभार देख रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा, परिवहन विभाग करेगा तैयार
विज्ञापन


अपर सचिव स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के प्रभार बदले जा सकते हैं। शासन के अलावा कुछ जिलों में जिलाधिकारियों को बदले जाने की चर्चाएं गर्म हैं। माना जा रहा है कि गढ़वाल और कुमाऊं के दो-दो जिलों के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। अगले महीने चूंकि पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसलिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पंचायत चुनाव से पहले इसी महीने होने की संभावना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें