शुक्रवार शाम से गायब छात्र पंकज पांडेय की तलाश करते समय पुलिस को शनिवार शाम विमांडेश्वर में सड़क किनारे पंकज का शव पड़ा मिला। शव के पास जहर की शीशी, किताबें और बैग भी था। पंकज के पिता ने शनिवार को उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।
एसआई बृजमोहन भट्ट के अनुसार डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर जहर के लक्षण बताए हैं। दोनों छात्रों ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पास पड़ोस के लोगों को कहते सुना गया है कि छात्रों का हाथ तंग चल रहा था। इसमें स्थानीय छात्र ने तो घर पर फोन करके पैसा भेजने को कहा भी था।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने अपनी फेसबुक टाइम लाइन में भी अलविदा दोस्तों लिखा हुआ है। पुलिस पूरी पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फरीदाबाद के छात्र का नाम दीपक मिश्रा पुत्र धनीराम है, आत्महत्या के प्रयास में नाम देने के चलन के कारण उसका नाम खबर में नहीं लिखा है।