फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः आठ नए प्रदूषण जांच केंद्र खुले, पर नहीं टूटी लंबी लाइनें  

Thu, 03 Oct 2019 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जांच केंद्रों पर मारामारी जारी, वाहन स्वामियों को जांच कराने के लिए सुबह से ही लगानी पड़ रही लाइन 
  • नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक नवंबर से होगी प्रदूषण कागजातों की जांच
  • 100 से अधिक प्रदूषण जांच केंद्र खोलने को लेकर प्रक्रिया जारी 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून राजधानी व आसपास के इलाकों में दोपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच को लेकर मारामारी जारी है। परिवहन विभाग की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में आठ नए प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के बावजूद अभी भी प्रदूषण जांच केंद्रों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हैं। आलम यह है कि गाड़ियों की प्रदूषण जांच को लेकर वाहन स्वामी अब भी सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से प्रदूषण कागजातों की जांच एक नवंबर से करने के दावे किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


राजधानी में वर्तमान में 27 प्रदूषण जांच केंद्रों पर गाड़ियों की जांच की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किए जाने के एक माह बाद अभी भी राजधानी में लाखों गाड़ियों की प्रदूषण जांच नहीं हो पाई है। हरिद्वार बाईपास स्थित एक जांच के संचालक ने बताया कि उनके यहां 19 अक्तूबर तक के टोकन बट चुके हैं। उन्हीं के आधार पर लोगों की जांच की जा रही है। 

एआरटीओ अरविंद पांडे का कहना है कि राजधानी में 19 प्रदूषण जांच केंद्र पहले संचालित थे। जबकि आठ नए जांच केंद्र खोले गए हैं। ऐसे में प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। गाड़ियों के प्रदूषण जांच को लेकर बहुत अधिक हायतौबा मचाने की जरूरत नहीं है। एक माह के भीतर स्थिति काफी हद तक सामान्य हो जाएगी। साथ ही कई और प्रदूषण जांच केंद्रों को खोलने को लेकर आवेदन किए गए हैं। मुख्यालय स्तर से जांच केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जल्द ही नए प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें