राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रावधानों के तहत नियमों का पालन नहीं करने वाले 350 होटल संचालकों को बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस में होटल, धर्मशाला संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे समय रहते सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही जल प्रदूषण संशोधन की माकूल व्यवस्था करें।
यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संबंधित होटल या धर्मशालाओं को सील किया जा सकता है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि जिन होटलों व धर्मशाला संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल व चमोली के हैं।