संगठन को भी मिलेगी मजबूती ः निशंक
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर वर्ग, हर समाज का कल्याण ही हमारा मूल उद्देश्य है। हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक ने कहा कि आप सभी के आने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी एवं हम आने वाले निगम और लोस चुनाव में पंचायत चुनाव के परिणामों को दोहराएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहली बार बन रही महिला नीति, ड्राफ्ट तैयार, आधी आबादी को चाहिए आधा अधिकार
इन्होंने ली सदस्यता
कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह, नगर निगम पार्षद अनुज सिंह, जिला महामंत्री व्यापार मंडल राजन मेहता, जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, पूर्व सभासद नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी पूर्व सभासद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राव गुड्डू, नगर पंचायत झबरेड़ा के सभासद इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, किशनपाल, नेपाल सिंह आदि।