फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा की कुर्सी पर अभी भी मंडरा रहा है 'खतरा'

Mon, 13 Jan 2014 09:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र की तैयारी के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर देहरादून का सियासी पारा रविवार को गरम रहा।
विज्ञापन


पीडीएफ के मंत्रियों को खोजता रहा बहुगुणा कैंप
दिल्ली में जमे मंत्री सत्र के लिए देर रात तक वापस दून लौट आए। विधायकों और मंत्रियों का मुख्यमंत्री से मुलाकात का दौर भी जारी रहा। इस बीच बहुगुणा कैंप पीडीएफ के मंत्रियों को भी खोजता रहा पर देर शाम तक इनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई थी।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश

शनिवार तक कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश, हरक सिंह और प्रीतम सिंह दिल्ली में ही थे। रविवार देर रात ये दून लौट आए। सोमवार को सत्र शुरू हो रहा है और साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद कैबिनेट भी है। ऐसे में मंत्रियों का लौटना भी जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

रविवार को बहुगुणा कैंप सब कुछ सामान्य होने वाले अंदाज में सक्र्रिय नजर आया। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा खुद कुछ कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। इसके अलावा उनकी ओर से मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात का दौर भी जारी रहा।

विधायकों की सीएम से हुई बातचीत
धारचुला विधायक हरीश धामी और कपकोट विधायक ललित फर्सवाण मुख्यमंत्री से मिले। ये दोनों ही हरीश रावत कैंप के खास विधायक माने जाते हैं। दोनों ही विधायकों की सीएम से करीब 25 मिनट की बातचीत भी हुई।

पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

राजस्व मंत्री यशपाल आर्य भी सीएम से मिले। आर्य ने कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी और मुख्यमंत्री से विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई। रविवार का दिन वैसे बहुगुणा कैंप के लिए पीडीएफ को खोजने के नाम भी रहा।
विज्ञापन


पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

सूत्रों के मुताबिक पीडीएफ के मंत्रियों की देर रात तक भी सीएम से मुलाकात नही हो पाई थी। उधर पीडीएफ के ही एक मंत्री ने कहा कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और वे अपने काम में व्यस्त थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें