अभियान में भाव और व्यवहारिकता भी होनी चाहिए। इस बार भी अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को बरामद कर उनके परिवार से मिलाया जाए। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि नेपाल के शेल्टर होम्स से भी समन्वय स्थापित कर भारतीय बच्चों का सत्यापन कर लिया जाए।
बरामद बच्चों के संबंध में यदि किसी अपराध का होना पाया जाए तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल अभियोग दर्ज किया जाए। कहा कि बच्चों से संबंधित कानूनी एवं विधिक प्रावधानाें की जानकारी देने को प्रत्येक जिले में पहले वर्कशाप आयोजित कर ली जाए। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल में पांच-पांच टीम, ऊधमसिंह नगर में चार, उत्तरकाशी में दो और अन्य जिलाें में एक-एक टीम गठित की गई है।
पुलिस अधीक्षक अपराध सुखबीर सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कविता शर्मा, सुधा देवरानी, श्री सुधीर भट्ट, राजकीय शिशु सदन की अधीक्षिका सुनीता सिंह, मुख्य प्रवर्तक नन्हीं दुनिया किरन उल्फ त, अध्यक्ष चाइल्ड लाइन अदिति कौर, सुरेश उनियाल, पंकज कुमार आदि इस दौरान मौजूद रहे।