फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की तलाश में नहर पर बनाए स्लैप तोड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। माल देवता के पास नहर में बहे हरियाणा के युवक की तलाश में पुलिस शुक्रवार को नहर पर बनाए गए स्लैप तोडे़गी। पुलिस को आशंका है कि युवक स्लैप के बीच के हिस्सों में फंसा हो सकता है। वहीं गर्लफ्रेंड ने बृहस्पतिवार को भी बातचीत में युवक के नहर में बहने की बात दोहरायी है।
विज्ञापन

बता दें, माल देवता के पास नहर में डूबे अतुल पाराशर निवासी फरीदाबाद का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें बृहस्पतिवार को भी नहर खंगालती रहीं। अतुल हरियाणा से अपनी गर्ल फ्रेंड को मिलने दून आया था। दोपहर के वक्त दोनों माल देवता घूमने गए थे। नहर की गहराई नापने को युवक नहर में उतर गया था। बहाव अधिक होने के कारण वह नहर में बहता चला गया। उस दिन से ही पुलिस अतुल की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही कि नहर को कई स्थानों पर लोगों ने पाट रखा है। हो सकता है कि अतुल इसी हिस्से में कहीं फंस गया हो। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि सिंचाई विभाग की तरफ से नहर में कई स्थानों पर चैंबर बनाए गए थे, जिन्हें लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से पाट दिए हैं। शुक्रवार को जेसीबी मशीन लगाकर नहर पर बनाए गए स्लैप तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें