फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को चार दिन से टरका रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एसएसपी से लेकर डीजीपी की चेतावनी के बाद भी पुलिस सुधरने को तैयार नहीं है। ताजा मामला लक्खीबाग पुलिस का है। हरिद्वार रोड के एक कपड़ा कारोबारी के यहां चोरी की घटना पर पुलिस पांच दिन से कुंडली मारे बैठे है। इस अवधि में दो बार कारोबारी को बुलाकर पुलिस तहरीर ले चुकी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पीड़ित को तड़पा रही है। यहां तक कि चौकी पुलिस कोतवाली प्रभारी से घटना छिपाए रही। बड़ी बात यह है कि दो लाख 40 हजार की चोरी के शक में एक युवक का नाम भी है, लेकिन पुलिस उससे भी पूछताछ करने की फुर्सत नहीं निकाल सकी है।
विज्ञापन

शहर के हरिद्वार रोड निवासी कपड़ा कारोबारी रमन वोहरा ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को वह पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। घर में उनकी पुत्रवधू मौजूद थीं। इसी बीच पुत्रवधू पोती को ट्यूशन छोड़ने गई थी। इसी दौरान घर में घुसकर किसी शख्स ने अलमारी से दो लाख 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। गनीमत यह रही कि वहीं पर लॉकर की चॉबी रखी हुई थी, लेकिन चोर की निगाह उस पर नहीं पड़ सकी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। वोहरा ने बताया कि 17 नवंबर को लक्खीबाग चौकी पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और उल्टे सीधे सवाल करके लौट गई। 18 नवंबर को चोरी के बाबत तहरीर दी गई। तहरीर में एक युवक पर चोरी का शक भी जताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने फिर नए सिरे से तहरीर लिखवाई। बावजूद इसके रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाल एसएस नेगी से पूछा गया तो उन्हाेंने इस तरह की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। बाद में चौकी प्रभारी से बातकर नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी है। यदि घटना को लेकर पुलिस को किसी तरह का संदेह था तो जांच में दूध का दूध और पानी का पानी करने में पांच दिन का समय कम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें