फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सोशल मीडिया पर रहेगा पहरा

Thu, 24 Nov 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
csasd
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने संदेशों पर निगरानी के लिए हर जिले में सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। संप्रदाय और जाति विशेष से जुड़े दुष्प्रचार वाले संदेश जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय लगातार इसकी समीक्षा करेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। खासतौर से चुनाव में सोशल मीडिया का दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने पुलिस कप्तानों को सतर्क किया है।

सोशल मीडिया पर जारी होने वाले संदेशों पर पैनी दृष्टि रखने के लिए कहा है, ताकि दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि व्हाट्स ऐप के ग्रुप एडमिन भी यह सुनिश्चित करें कि संप्रदाय विशेष से जुडे़ आपत्तिजनक संदेश जारी न होने पाएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें