फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान लिबरेशन फोर्स हथियार सप्लायर को कार ड्राइवर बनाकर दबिश देने साथ ले जाती थी पुलिस

Mon, 03 Feb 2020 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पुलिस के फंदे से बचने के लिए पुलिस को ही बनाया हथियार
  • सिपाही से लेकर दरोगा तक से थी नजदीकी
विज्ञापन
आशीष कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के शीर्ष नेता के दाहिने हाथ गुगनी ग्रेवाल को हथियार सप्लाई करने वाले आशीष की हकीकत परत दर परत खुल रही है। हर खुलासा चौंकाने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस के बीच हथियार सप्लायर आशीष की पैठ किस कदर हो चुकी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि अगर गंगनहर कोतवाली पुलिस कहीं बाहर दबिश देने जाती थी तो हथियार सप्लायर आशीष की भूमिका कार ड्राइवर की होती थी।

इतना ही नहीं, वह गंगनहर कोतवाली के पुलिस वालों और  उनके परिवारों को रुड़की से देहरादून छोड़ने तक आता जाता था। सिपाही से लेकर दरोगा तक से उसके नजदीकी रिश्ते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

दरोगाओं के कमरों में भी खाता-पीता था आशीष

शातिर जानता था कि पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस उसके पीछे पड़ी है। पुलिस से बचने के लिए पुलिस की नजदीकी ही उसके लिए मददगार साबित होगी। यही वजह थी  कि रुड़की में अपनी मुंह बोली बहन के कार मैकेनिक पति के साथ रहते हुए उसने पुलिस के बीच घुलना मिलना शुरू कर दिया।

थोड़े ही दिनों में वह सबका विश्वासपात्र हो गया। आलम यह था कि वह दरोगाओं के कमरों में भी खाता-पीता था। जिस वजह से बाहर के लोग उसे कई बार पुलिसवाला तक समझ लेते। अब उसकी हिस्ट्री से पर्दा उठा तो सिपाही, दरोगा सब सहमे हुए हैं।
 

पुलिस ही नहीं, कारोबारी में भी पैठ

आशीष ने पुलिस ही नहीं, शहर के कई कारोबारियों का भी भरोसा हासिल कर लिया था। वह उनके शादी, समारोह में भी जाता था। कई ग्रुप फोटो में वह उनके नजर आ रहा है। अमर उजाला को भी फेसबुक से एक ऐसी फोटो हाथ लगी है, जिसमें आशीष के साथ गंगनहर कोतवाली पुलिस और कारोबारी साफ देखे जा सकते हैं।

किराएदार सत्यापन पर भी सवाल

पहचान बदलकर रुड़की में रह रहे हथियार सप्लायर आशीष की हकीकत खुलने के बाद अब पुलिस की किराएदार सत्यापन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन

एटीएस खंगाल रही कुंडली

रुड़की में आशीष की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस उसके संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही है। साथ ही उसकी मुंह बोली बहन और जीजा पर भी पैनी नजर है। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग भी मामले में जांच कर रहा है।

गिरफ्तार आशीष का कोतवाली में आना जाना था और वह काफी घुला मिला था, ऐसे में वह इतने लंबे समय तक पकड़ में क्यों नहीं आया, इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। 
- अशोक कुमार, डीजी लॉ एंड आर्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें