सरकार की ओर से मंच को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा। इससे पूर्व एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर सरकार से मांग की। मुख्यमंत्री ने फेडरेशन को वार्ता का न्योता दिया।
इसके बाद सीधी भर्ती के रोस्टर के परीक्षण को लेकर गठित कौशिक समिति की बैठक हुई। लेकिन बैठक में कायदे से चर्चा नहीं हो पाई, इसलिए यह बैठक दोबारा होगी। समिति की बैठक 10 या 11 फरवरी को हो सकती है। इन्हीं तारीखों में से किसी एक दिन कर्मचारियों के मसलों पर भी बात होगी।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की बैठक में समन्वय समिति की ओर से नवीन कांडपाल, सुनील दत्त कोठारी, ठाकुर प्रहलाद सिंह, दीपक जोशी व राकेश जोशी को बुलाया जा सकता है।
कर्मचारियों के मुद्दों पर 10 व 11 फरवरी को मैं बैठक करूंगा। इसी दौरान आरक्षण रोस्टर को लेकर भी बैठक होगी। सरकार कर्मचारियों के मसलों को लेकर गंभीर है। - मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार
प्रकाश पंत की अध्यक्षता में हुई में जिन बिंदुओं पर वार्ता हुई थी, उसमें सचिवालय भत्ता और वे भत्ते शुरू करने की मांग शामिल थी, जिन्हें बंद कर दिया गया। इसके अलावा 10 सूत्रीय मांग पत्र में कुछ ऐसी भी मांगें थी, जिन पर सरकार ने सहमति जता दी थी। - दीपक जोशी, उत्तराखंड सचिवालय संघ