फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और कांवड़ियों के बीच झड़प, फिर ऐसा हुआ कि पीछे हो गई पुलिस

Thu, 20 Jul 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
police kanwar fight
विज्ञापन
बाइक सीज करने को लेकर कांवड़िए भड़क गए। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच जमकर बवाल हुआ। लेकिन, फिर ऐसा हुआ कि पुलिस को पीछे होना पड़ा। पढ़ें, पूरी खबर...
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी भविष्य करीब तीस लोगों के साथ हरिद्वार जल लेने आया था। बुधवार को भविष्य तीन अन्य लोगों को एक बाइक पर बैठाकर रुड़की क्रास कर रहा था। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास बाइक सवारों ने ट्रैफिक का रूल तोड़ दिया।

जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार चारों कांवडियों का पिछा किया, और कुछ दूरी पर जाकर उनके सामने अचानक अपनी बाइक लाकर रोक दी। जिसके चलते बाइक सवार कांवड़िए गिर गए ओर उन्हें कुछ चोटें आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं माने कांवड़िये तो पुलिस को माननी पड़ी बात

police kanwar fight
कांवड़ियों का कहना था कि उनके कुछ अन्य साथियों का हरिद्वार से पहले एक्सीडेंट हो गया हैं। जिसके चलते उन्होंने ट्रैफिक का रूल जल्दी पहुंचने के लिए तोड़ा है। इस दौरान एक अन्य बाइक पर उनके कुछ ओर अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे गए। लेकिन पुलिसकर्मी ने कांवड़ियों की एक न सुनी। 

पुलिसकर्मी एक कांवड़िए भविष्य ओर बाइक को  लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया ओर बाइक को सीज कर दिया। उधर भविष्य के साथियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते मौके पर जाम लग गया।

सूचना पाकर सीओ स्वप्न किशोर मौके पर पहुचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़िए बाइक को छोड़ने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद सीओ ने दो सौ रुपये का मामूली जुर्माना लगाने के बाद कांवड़ियों को बाइक सौंप दी। जिसके बाद कांवड़िए शांत होकर आगे निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें