देहरादून के घंटाघर पर एसएसपी के खिलाफ हो रहे पुतला दहन कार्यक्रम पर पुलिस ने पानी फेर दिया। गुरुवार को पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने छात्र संघ के छात्रों से पुतला छीन लिया।
देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज की पुलिस कार्रवाई को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बर्बरता करार दिया है। इसीलिए एसएसपी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा था।
पढ़ें, ...तो एसएसपी की दंबगई का नतीजा था लाठीचार्ज
इससे पहले छात्र संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग की थी। कहा था कि लाठीचार्ज साजिश के तहत किया गया था। छात्रसंघ महासचिव जोगेंद्र सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग भी उठाई थी।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बावजूद उनसे गलत बर्ताव किया गया। इस दौरान विवि प्रतिनिधि प्रभाकर ने कहा था कि परिणाम आने के बाद घर लौट रहे कई समर्थकों के वाहन पुलिस ने बिना वजह सीज कर दिए थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...