फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में पुलिस ने लाठियां बरसाई, डीबीएस में लात-घूंसे चले

विज्ञापन
स्नातक स्तर में सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में सचिवालय कूच करते एबीवीपी संगठन के सदस्य।
विज्ञापन
शहर के डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में हंगामे की शुरुआत हो गई। मंगलवार को डीएवी कॉलेज में जहां जुलूस के दौरान बदतमीजी करने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां फटकारी तो दूसरी ओर डीबीएस में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। इससे माना जा रहा है कि चुनाव में बड़ा हंगामा होने के आसार हैं। ऐसे में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने तक पुलिस को पूरी सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
डीएवी पीजी कॉलेज में सत्यम शिवम संगठन के जुलूस के दौरान पूर्व महासचिव कपिल शर्मा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारी। कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मंगलवार को डीएवी कॉलेज में सत्यम शिवम संगठन की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। कॉलेज कैंपस में जुलूस दो चक्कर पूरे कर चुका था। तीसरे चक्कर पर छात्रों का हुजूम फिर आया तो मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने उन्हें रोक दिया। इस पर पूर्व महासचिव कपिल शर्मा का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वहीं डॉ. क्षेत्री के साथ बदतमीजी कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रुप के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी। जुलूस निकाल रहे छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बदतमीजी करने वाले कपिल शर्मा को पुलिस डालनवाला थाने ले गए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि पुलिस की ओर से बलवे, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में कपिल समेत काफी छात्रों को आरोपित किया गया है। कपिल को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है।
पुलिस के खिलाफ हुए छात्र संगठन
लाठियां फटकारने के दौरान कई निर्दोष छात्र भी इसका शिकार हो गए। इसके विरोध में एनएसयूआई व अन्य संगठन विरोध में उतर आए। पहले चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी का घेराव भी किया। उन्होंने कॉलेज से पुलिस को बाहर करने की मांग रखी।
एबीवीपी-एनएसयूआई में चले लात-घूंसे
डीबीएस पीजी कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव की रंगत नजर आने लगी है। कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। शिक्षकों ने किसी तरह मामला संभाला।
मंगलवार को डीबीएस कॉलेज में भी एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान किसी बात पर एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ पड़े। पहले गाली-गलौच हुई। इसके बाद बात लात-घूंसों तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ता देख कई शिक्षक बीच बचाव करने पहुंचे। किसी तरह उन्होंने दोनों पक्षों का समझाया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है।

डीएवी पीजी कालेज में हुए लाठाचार्ज के विरोध में चुनाव अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन क?

छात्र संघ चुनाव के तहत निकाली गई रैली के दौरान शिक्षक के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार के बाद छात्रों प?

छात्र संघ चुनाव के तहत निकाली गई रैली के दौरान शिक्षक के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार के बाद छात्रों प?

छात्र संघ चुनाव के तहत निकाली गई रैली के दौरान शिक्षक के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार के बाद छात्रों प?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें