फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस नेता को ढूंढ रही पुलिस, वो लगा रहा जनता दरबार

Fri, 05 Feb 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद के निलंबित उपाध्यक्ष राव सज्जाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस सरगर्मी से उसे ढूंढ रही है। लेकिन बृहस्पतिवार को राव सज्जाद लंढौरा के बहुउद्देशीय शिविर में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बगल में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस रात में गिरफ्तारी के लिए दबिश डालने का दावा कर रही है, दूसरी तरफ तस्वीरों पर गौर करें तो राव सज्जाद ने इससे बचने के लिए दिन में ही चैंपियन की शरण ली हुई है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद का गठन कर पहले उपाध्यक्ष के तौर पर ढंढेरा निवासी कांग्रेसी नेता राव सज्जाद की ताजपोशी की थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

राव सज्जाद की गिनती खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के करीबियों में होती है। उपाध्यक्ष बनने के बाद चैंपियन की मौजूदगी में सम्मान समारोह के दौरान महिला डांसरों के ठुमकों और फायरिंग से आयोजन विवादों में घिर गया। आलोचना से घिरी सरकार ने राव सज्जाद को निलंबित किया तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठने पर आला अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली में सज्जाद समेत 100 कांग्रेसी समर्थकों के खिलाफ मुकदमा भी हुआ।
विज्ञापन


गिरफ्तारी में जुटी पुलिस को राव सज्जाद कहीं मिल नहीं पा रहे हैं, मगर लंढौरा के बहुउद्देशीय शिविर में सज्जाद अचानक ही कैमरे में कैद हो गए। शिविर के दौरान राव सज्जाद खानपुर विधायक चैंपियन की बगल में बैठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस के दावे पर सवाल उठने स्वभाविक है। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

चैंपियन और अरशद भी जांच के दायरे में
रुड़की के सम्मान समारोह में स्टेज पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। वीडियो में चैंपियन के अलावा मोहम्मदपुर मोहनपुरा पंचायत सीट से नवर्निवाचित सदस्य के पति अरशद और ढंढेरा से चुनाव लड़ चुके राव फुरकान भी नजर आ रहे हैं।

100 कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कहीं न कहीं स्टेज पर मौजूद कांग्रेस नेता जांच का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उनसे पूछताछ कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें