हरकी पैड़ी धनुष पुल पर खुदकुशी करने चढ़े एक बुजुर्ग ने पुलिस को एक घंटे तक छकाया। काफी मशक्कत के बाद जल पुलिस ने बुजुर्ग को पुल से नीचे उतार राहत की सांस ली। इसके बाद क्या हुआ आगे पढ़िए...
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए पुल पर चढ़ा था। उधर पुलिस बुजुर्ग का विक्षिप्त बता रही है। रविवार की सुबह सीसीआर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने हरकी पैड़ी धनुष पुल पर एक बुजुर्ग को चढ़ता देखा।
पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम के मैसेज भेज सूचना फ्लैश कराई। मामले की जानकारी होती ही हरकी पैड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को नीचे उतरने के लिए कहने लगी।
बुजुर्ग ने काफी देर पुलिस केे छकाया। करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद सीओ सिटी प्रकाश देवली और नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।