फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते समय दुकानों में दौड़ा करंट, तार की चपेट में आया दुकानदार झुलसा

Wed, 12 Apr 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर बाजार में कैंट और पुलिस टीम के अतिक्रमण हटाने के दौरान दो दुकानों में करंट दौड़ गया। जबकि एक दुकानदार दुकान के अंदर ही फंसा रह गया। करंट लगने से दुकानदार मामूली रूप से झुलस भी गया। आरोप है कि टीम ने पहले कार्रवाई की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन


बिना बिजली कनेक्शन काटे कार्रवाई शुरू कर दी। जिसकी वजह से यह घटना हुई। इसी से गुस्साए व्यापारियों ने टीम को खरी खोटी सुनाई। पुलिस से भी नोकझोंक भी हुई। जाम लगाने की चेतावनी से बैकफुट पर आई टीम को अभियान रोकना पड़ा। बाद में कुछ दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए। 

कैंट बोर्ड प्रशासन के अनुसार प्रेमनगर बाजार में काफी संख्या में व्यापारियों के दुकानों के सामने अतिक्रमण करने की सूचना मिल रही थी। उसी के आधार पर बुधवार को कैंट बोर्ड की टीम पुलिस बल के साथ बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

​अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कुलदीप सिंह की दुकान समेत एक अन्य दुकान में करंट फैल गया। जबकि कुलदीप दुकान के अंदर फंसा रह गया। करंट लगने से वह हल्का सा झुलस भी गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के व्यापारियों ने उसे बाहर निकाला।

कुलदीप का कहना था कि कैंट प्रशासन की ओर से तीन दिन पूर्व उसे अतिक्रमण हटाने को नोटिस भेजा गया था। जिस पर उसने अपना सामान दुकान में रख लिया था।  आरोप है कि बुधवार को जेई नवनीत क्षेत्री के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उन्हें दुकान से बाहर निकालने और बिजली कनेक्शन कटवाने की जहमत भी नहीं उठाई।

उधर सभासद जितेंद्र तनेजा, बिट्टू, गोलू, राजेश, अजय, गोगी, सनी, गौरव जुनेजा आदि का आरोप है कि जेई नवनीत क्षेत्री बेवजह व्यापारियों पर दबाव बनाते हैं। बिना नोटिस के कार्रवाई की जाती है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने कैंट प्रशासन से जेई पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें