रायपुर पुलिस शनिवार को क्षेत्र के कई बुजुर्गों के घर पहुंची। यहां पर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। साथ ही उन्हें जिन चीजों की जरूरत थी, उन्हें मुहैया कराया गया। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बुजुर्गों की सहायता के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। क्षेत्र में कुल 35 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते।
उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। दो बुजुर्गों ने दवाइयां खत्म होने की बात कही। इस पर उन्हें मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर दी गईं। इसके अलावा एक बुजुर्ग के घर पर जरूरी सामान खत्म हो गया था। पुलिस ने यह सामान और फल आदि बुजुर्ग को मुहैया कराए। मा.सि.रि.