फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी को हो सकती है पुलिस की रैंकर्स परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

देहरादून। पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी को हो सकता है। अधीनस्थ चयन आयोग से वार्ता के बाद अब मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सीधी भर्ती प्रक्रिया भी मार्च से शुरू हो जाएगी। यह कुंभ के दौरान ही आयोजित की जा सकती है।
दरअसल, पुलिस में लगभग दो हजार पदों को सीधी भर्ती और रैंकर्स परीक्षा के माध्यम से भरा जाना है। बीते दिनों प्रमोशन में आने वाली अड़चनों को लगभग दूर कर लिया गया है। पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ चयन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें मुख्यालय की ओर से एक प्रस्ताव मांगा गया था। अब पूरी संभावना है कि परीक्षाएं 21 फरवरी को आयोजित होंगी।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 800 हेड कांस्टेबल और 130 दारोगाओं के पद भरे जाने हैं। बता दें कि बीते छह सालों से रैंकर्स परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है। इसके कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। वरिष्ठता के मामले को लेकर कुछ लोग कोर्ट भी गए थे।
विज्ञापन

हमने प्रस्ताव भेज दिया है। पूरी संभावना है कि रैंकर्स परीक्षा 21 फरवरी तक आयोजित हो जाए। सीधी भर्ती भी अप्रैल माह के अंत तक होने की संभावना है। हालांकि, वर्तमान में कुंभ चल रहा है, लेकिन सभी कामों को पूरी तैयारी के साथ करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।- अशोक कुमार, डीजीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें